शहर में निकली तिरंगा सद्भावना व शहीद सम्मान रैली, परमिशन नहीं लेने पर आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज
राजधानी में रविवार को तिरंगा सद्भावना एवं शहीद सम्मान रैली का आयोजन हुआ। यह रैली रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल से सुबह करीब 10 बजे रवाना होकर विधानसभा के समीप अमर जवान ज्योति तक पहुंची। रैली में सैंकड़ों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। जो कि दुपहिया व अन्य वाहनों में तिरंगा झंडा हाथों में लेकर…